Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:07 PM

चुनाव के पूर्व मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

लोकसभाआम चुनाव 2024 जो 25 मई 2024 को जिला में होने जा रही है,अगर 18 वर्ष की आयु पूरी हो गई है,तो अभी भी मतदाता सूची में नाम जुड़ जाएगा,जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है,वह अभी भी जुड़वा सकेंगे। पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र एवं वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की तिथि तक ऐसे लोग निर्धारित पर पत्र में आवेदन दे सकेंगे। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी,लाल बहादुर राय ने संवाददाता को बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में सभी नव पंजीकृतआवेदनों में संबंधित मतदाताओं को एपिक कार्ड उपलब्ध करा दी गई है,इसके अलावा सतत अध्यातिकरण के क्रम में प्राप्त हो रहेआवेदनों का निष्पादित करते हुए समय से प्रिंटिंग के साथ ही उन्हें एपिक उपलब्ध कराई जा रही है,अब तक ₹ 2 लाख 83 हजार 080 एपिक डाकघर को भेजा गया है,जहां से इन सभी मतदाताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है ।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap