Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:55 AM

जिला के 21 प्रधान शिक्षकों का हुआ निलंबन,समय पर योगदान प्रपत्र नहीं जमा करना मंहगा पड़ा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय ने जिले के 21विद्यालय प्रधानों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बीपीएससी से पहले चरण में नियुक्त शिक्षकों का योगदान प्रपत्र निर्धारित समय सीमा में जमा नहीं करने के मामले में की गई है।संवाददाता इस बात की जानकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, योगेश कुमार ने दी है,उन्होंने आगे बताया के बीपीएससी से बहाल शिक्षकों का आवंटित विद्यालय में योगदान के 24 घंटे केअंदर ही संबंधित प्रधानाध्यापक को उनका योगदान प्रपत्र जमा करना था,बावजूद इसके जिले के 21 विद्यालयप्रधानों ने इस अनिवार्य आदेश कीअनदेखी की है,जिसको लेकर,जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण ने उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap