Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:43 PM
अपराध / Dec 09, 2025

ट्रेन से कटकरअज्ञात महिला की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मनवापुल थाना क्षेत्र के जोकहां ढला के पास एक अज्ञात 30 वर्षीय महिला का ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मनवापुल पुलिस ने ग्रामीणों को सूचना पर रात 8:30 बजे महिला का शव बरामद किया। 

थानाअध्यक्ष,रवि कुमार ने संवाददाता को बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई कि जोकहां ढाला के पास 200 मी दक्षिण बेतिया की तरफ रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है,सूचना मिलने पर दरोगा श्रीनंदन सिंह को मौके पर भेजा गया,शिवनंदन सिंह ने मौके पर छानबीन कर शव का पंचनामा कराकर पोस्टपार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया,वहां पर शव को सुरक्षित रखा गया है।मृतिका की पहचान करने के लिए शव मिलने के सूचना सभी थाना को दे दी गई है। मृतिका के परिजनअगर अस्पताल में आकर शव को पहचान लेते हैं तो उनको सुपुर्द कर दिया जाएगा,ताकि शव काअंतिम संस्कार कर सकें। ट्रेन से कटने की

घटना थमने का नाम नहीं ले रही है,नित्यदिन इस तरह के समाचार प्राप्त हो रहे हैं, ट्रेन से कटनी की कुछ घटनाएं आत्महत्या से संबंधित होती है मगर कुछ घटना ट्रेन पार करते समय लापरवाही के कारण भी घट जाती है,इस पर निरंतर रखने,इससे बचने की आवश्यकता है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
85

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap