Tranding
Thu, 16 Apr 2026 01:00 AM

पुलिस पदाधिकारीयों को वाहन चलाने में हेलमेट,सीट बेल्ट नहीं लगाने पर कटेगा चालान,लगेगा जुर्माना:-एस पी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया पुलिस केअधिकारियों से लेकर कर्मियों तक यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।पुलिसअधीक्षक, डीअमरकेश ने संवाददाता को बताया कि नियमों के पालन के लिए पुलिस पदाधिकारी को आदेश निर्गत किया गया है। एसपी ने बताया कि यातायात नियम का पालन करना सभी के लिएआवश्यक है,आम जनता हो या पुलिस कर्मी, पदाधिकारी, सभी के लिए कानून एक जैसा है।एसपी ने आगे बताया कि उन्होंनेअपने आदेश में कहा है कि पुलिस पदाधिकारीयों, कर्मियों को वाकिंग यूनिफॉर्म या सादे लिबास में वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। दो पहिया वाहन पर पीछे की सीट पर बैठे हुए पुलिस कर्मी, पदाधिकारी को भी हेलमेट लगाना होगा।बाइक पर तीन व्यक्तियों के साथ सवार होकर बाइक नहीं चलाएंगे,एसपी ने चार पहिया वाहन के चालक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि सीट बेल्ट लगाना भी उनके लिए अनिवार्य होगा। चालक की सीट के बगल की सीट पर बैठे पुलिस कर्मी, पदाधिकारी भी सीट बेल्ट लगाएंगे।

Karunakar Ram Tripathi
73

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap