Tranding
Sat, 30 May 2026 11:04 AM

महिलाओं ने लिखा अप्रतिम इतिहास, विश्वकप जितने पर जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

धनंजय शर्मा

मऊ: भारतीय महिला टीम द्वारा वन्डे महिला विश्वकप जितने पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारतीय क्रिकेट का ऐतिहासिक क्षण बताया। शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए यह गौरवशाली क्षण है। भारतीय लड़कियों द्वारा पहली बार विश्वकप जीतने से समाज में लड़कियों के प्रति नजरिया बदलेगा। विश्वगुरु की अवधारणा को पूर्ण करने की दिशा में महिला क्रिकेट टीम की जीत मील के पत्थर की तरह है। यह जीत आने वाले कल को प्रेरणा देगी। इस दौरान सबने इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को कप प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री शाबिर खान, ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन अध्यक्ष अजीत सिंह, गरिमा उपाध्याय, टीम मैनेजर अंजु यादव, लक्ष्मी राज, प्रियंका, कश्यप, आशी यादव, अनुष्का यादव, एंजल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap