Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:38 PM

राम चरित मानस के पाठ को सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध लगाएं जय सियाराम के जय कारे।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

     कानपुर महानगर क्षेत्र पनकी के सुंदर नगर मोहल्ले में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जहां भक्ति में डूबे रहे श्रोता ।

          आयोजनकर्ता सुमेरकली कुशवाहा ने बताया की प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण अखंड पाठ का कार्यक्रम अपनी नातिन कुमारी सुरभि देवी के जन्मदिवस पर आयोजन किया है । जिसमें कानपुर महानगर  से ही आयी मंडली के द्वारा अखंड पाठ का कार्यक्रम को भजन मंडली के माध्यम से पढ़ा गया एवं समझाया गया । आचार्य श्री बृजेश शुक्ला ने कहा यह ग्रंथ केवल कथा ही नहीं है । इसमें जीवन जीने की कला को सिखाया गया है , और साथ ही यह भी बताया गया है , कि आपको किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करना चाहिए । रामायण में हर रिश्ते की आदर्श स्थिति के बारे में भी बताया गया है । भाई राम लक्ष्मण के अटूट विश्वास को दर्शाया गया है  हमें रामायण से धर्म और समझदारी के साथ जीवन जीने की शिक्षा भी मिलती है । जो सांसारिक मनुष्य भक्ति से विमुख हो जाते हैं । वह परमात्मा से भी विमुख हो जाते हैं। ईश्वर की भक्ति करने से मन को शांति क़ी प्राप्त होती है । इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिक एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जन्मदिन के अवसर पर मनमोहक रूप को देखकर प्रफुल्लित हुए इस समय कड़ाके की ठंड में राममय होकर लोगों ने भक्ति रस में डूबकर आनंदित हुए।

 इस  कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उपस्थित लोग रामविलास कुशवाहा, पिंकी,रिंकी आशीष कुशवाहा , पवन कुशवाहा, रुकमणी देवी,  प्रियंका सिंह, कृष्णा देवी, खुशबू देवी,  आदि लोग मौजूद रहे

Karunakar Ram Tripathi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap