Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:40 PM

पत्नी गई मायके तो पति ने लगाया फांसी, हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पत्नी की वियोग में एक पति ने कमरे में के अंदर जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को ही समाप्त कर ली। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना के बीबी बनकटवा गांव की बताई गई है जहां बीबी बनकटवा निवासी 30 वर्षीय युवक,रवि शंकर शाह पिता स्वर्गीय संजय शाह द्वारा घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। बथवरिया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। मृतक के ससुर अक्षरा लाल शाह ने संवाददाता को बताया कि बगहा अनुमंडलीयअस्पताल में पोस्टमार्टम के लिएआए मृतक के ससुर मोतिहारी पूर्वी चंपारण निवासी,हरसिद्धि निवासी, अक्षय लाल शाह ने बताया कि मैं अपनी पुत्री अर्चना देवी को उसके ससुराल से विदाई कर घर ले जा रहा था,बेटी को ले अभी बेतिया पहुंचा ही था कि इधर से फोन आया कि आप वापस आइए, रवि शंकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है,मैं बेटी के साथ वापस आया तो देखा कि रविशंकर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि रवि ने आत्महत्या क्यों कर ली,पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए आवेदन में फांसी लगाआत्महत्या करना बताया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap