Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:52 AM

सड़क दुर्घटना में उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस कर्मी की हुई मौत, फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मोटरसाइकिल व टेंपो के आमने-सामने की टक्कर में उत्कर्ष माइक्रोफाइनेंस कर्मी की मौत हो गई,जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जोगापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत,हरपुरवा बंगाली चौक के पास यह घटना घटी है, जहां मोटरसाइकिल और टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में मोतिहारी के कल्याणपुर गांव निवासी, पंकज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई,उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार महारानी गांव निवासी,कमल कुमार,उम्र 35 वर्ष और टेंपो में सवार बथवारिया थाना क्षेत्र के चंदराहा गांव निवासी,राजा माझी,उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।कमल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है,मौके का फायदा उठाकर टेंपो चालक फरार हो गया।पुलिस घटना के टेंपो और मोटरसाइकिल दोनों वाहन को जप्त कर थाना ले गई है,फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap