Sat, 13 Jun 2026 12:37 PM

पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया भारत पेट्रोलियम पम्प का उद्घाटन।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल/महराजगंज/उत्तर प्रदेश

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत पिपरपाती चौराहे से लगभग 100 मीटर आगे गोरखपुर महराजगंज हाइवे रोड पर भारत पेट्रोलियम पंप का पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगो के लिए एक संसाधन की व्यवस्था कायम किया। जिससे आम जनमानस को तेल संबंधित असुविधा को दूर किया जा सके , इस पेट्रोल पंप के प्रोप्राइटर भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह एवम विवेक पटेल को शुभकामनाएं दिए और यह भी कहे की पेट्रोल पम्प खुल जाने से दो पहिया व चार पहिया वाहनों को काफी सुविधा मिलेगी। 

पेट्रोलपंप के उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, देवेंद्र उपाध्याय, अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि नंदू दूबे , वसिष्ट सिंह ब्लॉक प्रमुख पनीयरा बेद प्रकाश शुक्ला ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, अजय गौतम के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व क्षेत्र के तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
185

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap