Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:20 PM

किसानों से हुआ 74574 एमटी धान की खरीदारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला में किसानों से सहकारिता विभाग के माध्यम से धान कीअधिप्रति की समय सीमा समाप्त हो गई है, जिले में 7576 किसानों से 74574 एमटी धान की खरीदारी हुई है, मगर प्राप्त आंकड़े पर गौर किया जाए तो निर्धारित लक्ष्य का 50%भी खरीदारी नहीं हो पाई है,विभाग की ओर से जिले सेअधिप्राप्ति का लक्ष्य एक लाख 1लाख38 हजार 312 मेट्रिक टन निर्धारित किया गया था।

धीमी गति से खरीदारी के पीछे मुख्य कारण सरकार की अधिपप्राप्ति मूल्य एवं बाजार मूल्य में कम अंतर का होना बताया गया है,इसके अलावा किसानों को कई विभागीय प्रक्रियाओं से गुजरना भी मुख्य कारण रहा है,यही कारण है किअधिप्राप्ति शुरू हुए करीब साढे तीन माह पूर्ण हो जाने के बाद भी अब तक 7576 किसानों से ही धान की खरीदारी हो सकी है,जबकि 13 हजार किसानों से धान की खरीदारी हेतु निबंधन किया गया था,शेष किसान स्थानीय बाजार के स्तर से ही बिक्री कर ली है,जिससे खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।मिल वालों के लिए सीएमआर हेतु 24390 मेट्रिक टन धान दिया गया है।धान अधिप्राप्ति के बाद विभिन्न खरीद केंद्रों से 24390 मेट्रिक टन धान मिल वालों को दिया गया है,इसके विरुद्ध16330 मेट्रिक टन धान एडवांस सीएमआर दिया गया।

इस वर्ष हो धान की खरीदारी के लिए 274 केंद्रों का निबंधन किया गया था,जिसमें 207 केंद्र ही एक्टिव रहे,शेष 67 निबंधन केंद्र में धान की खरीदारी नहीं हो सकी।पैक्सों 13 मिलों को टैग किया गया था,जिसमें से पांच पैक्स को अरवा के लिए और आठ पैक्स को उसना मिल शामिल हैं।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap