Tranding
Sat, 30 May 2026 07:33 AM

सोहगीवरवा वन्य जीव क्षेत्र में राज्यमंत्री ने किया जंगल सफारी के दूसरे सत्र का शुभारंम...

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

सोहगीवरवा वन्य जीव क्षेत्र में जंगल सफारी के दूसरे सत्र का शुभारंम राज्य मंत्री ग्राम विकास विभाग विजयलक्ष्मी गौतम ने फीता काटकर किया। सोहगीवरवा वन्यजीव क्षेत्र में जंगल सफारी हेतु दो सर्किट शुरू किये गये हैं, जिसपर पर्यटक जंगल के विहंगम दृश्यों का अवलोकन कर सकते हैं। इस अवसर पर सदर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य वन संरक्षक ए0पी0 सिन्हा सहित वन विभाग के डीएफओ निरंजन सुर्वे और अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। राज्य मंत्री व अन्य गणमान्य लोगों ने सफारी गाड़ी में बैठ कर जंगल सफारी का आनंद लिया साथ ही राम ग्राम पहुंच कर वृक्षारोपण किया। जंगल सफारी की शुरुआत से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक नई यात्रा का आगाज हुआ है, जो क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगी। राज्य मंत्री ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के महत्व पर जोर दिया। जंगल सफारी के इस सत्र से पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के करीब आने का अवसर मिलेगा, जो न केवल क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देगा बल्कि वन्यजीव संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap