Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:28 AM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, सुब्रत कुमार सेन ने आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के तैयारी हेतु जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल/वरीय पदाधिकारी के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की गयी।

अंजुम शहाब की रिपोर्ट

मुज़फ्फरपुर, बिहार।

निर्वाचन कार्य में कर्मियों का डाटा बेश तैयार कर लिया गया है। उन्होंने निदेश दिया कि विभागीय निदेशानुसार आवश्यकतानुसार कर्मियों को निर्वाचन कार्य में लगायें। तैयार डाटा बेश का सत्यापन कर उनका प्रशिक्षण करायें। प्रशिक्षण स्थल का मुआयना करने का निदेश कोषांग के पदाधिकारी को दिया गया और प्रशिक्षण विभिन्न स्तरों पर चिन्हित तिथियों को कराने को कहा गया। नियंत्रण कक्ष, व्यय अनुश्रवण कोषांग, एम.सी.एम.सी. तथा हेल्प लाईन, 1950 आदि कोषांग समेकित रूप से समाहरणालय सभागार के उपरी तल पर कार्यरत रहेगा जहां विभिन्न स्तरों पर इन्फोर्समेन्ट एवं अनुश्रवण का कार्य किया जायेगा। सभी बूथों पर 15 मार्च तक सभी तरह की आवश्यक मूल भूत सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। PwD वोटरों के बुनियादी सुविधा, रैम्प और व्हिल चेयर की पर्याप्त व्यवस्था करने का निदेश संबंधित कोषांग के पदाधिकारी को दिया गया। DEMP तथा कम्यूनिकेशन प्लान को ससमय पोर्टल पर इन्ट्री करने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त उत्पाद विभाग के कार्यों और चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया जायेगा। स्पष्ट रूप से उन्होंने निदेश दिया कि निर्वाचन कार्य में बच्चों का सहयोग/प्रयोग न लें। ई.वी.एम. कोषांग, मतपत्र कोषांग, बज्रगृह कोषांग, कार्मिक कल्याण कोषांग, स्वीप कोषांग, सी.पी.एम.एफ. कोषांग आदि कोषांगो का भी संबंधित पदाधिकारियों से उसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, नगर आयुक्त नवीन कुमार, निर्वाची पदाधिकारी मुजफ्फरपुर संजीव कुमार, सभी ई.आर.ओ. तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।*

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap