Tranding
Sat, 23 May 2026 12:19 AM
अपराध / Apr 03, 2026

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत होने पर पति - ससुर गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

चनपटिया थाना क्षेत्र के चनपटिया नगर के वार्ड संख्या 3 में विवाहिता रेणु देवी,उम्र 30 वर्ष की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि घटना स्थलपर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।थानाअध्यक्ष,अमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में मृतिका की मां शांति देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है,जिसमें मृत महिला के पति,जितेंद्र पंडित,ससुर राजेंद्र पंडित एवं अन्य कोआरोपित बनाया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

प्राथमिकी में मृतिका की मां ने बताया है कि उसकी बेटी रेणु देवी की शादी करीब 8 वर्ष पहले चनपटिया के दीपेंद्र पंडित से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में ₹2 लाख तथा अन्य सामानों की मांग करते आ रहे थे,इसी को लेकर वे प्रताड़ित भी किया करते थे, इसी क्रम में उसकी मौत हो गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
29

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap