Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:01 AM
धार्मिक / Nov 15, 2023

जिले का एक ऐसा बाजार जो साल में एक महीना छठ और दीपावली के अवसर पर ही लगता है।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर बेतियाअरेराज मुख मार्ग स्थित,कठिया के पास सड़क के दोनों ओर दुकान लगता है,जिसमें पूजा से जुड़ी सभी सामान एक ही जगह उपलब्ध हो जाता है। मिट्टी के चूल्हा,दियरी,छाएटा सुप्ली,सुपा,डगरा,फल,आदी, इत्यादि से लेकर छठ महापर्व की सभी सामान जिनका इस्तेमाल छठ पूजा,दीपावली में होता है,यहां बिकती है।एक महीना चलने वाले इस मंडी में छठ पूजा के बाद फिर अगले साल छठ का इंतजार रहता है, यहां दूर-दूर से लोग छठ की खरीदारी के लिए पुरुष और महिला श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इस स्थान पर दुकान कर रहे दुकानदार,राजू कुमार,विकास कुमार ने संवाददाता को बताया कि हर साल छठ पूजा से एक महीना पहले से हम लोगों ने यह दुकान लगाते हैं। दीपावली,छठ पूजा की सभी सामग्री हम लोगों के पास बाजार से सस्ते दामों में मजबूती के साथ मिलता है। लोगों को स्थानीय मीना बाजार,लाल बाजार में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। साल में यह एक माह के लिए ही बाजार लगता है। दुकानदार विकास ने बताया कि उन्हें 1 महीने की इस मंडी में एक लाख रुपए से अधिक की मुनाफा होता है,उन्होंने आगे बताया कि सड़क किनारे करीब 100 लोग अपना दुकान लगाते हैं। हर साल अच्छी कमाई कर पाते हैं,यह परंपरागत चार सालों से यहां दुकान लोग करते आ रहे हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
151

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap