Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:48 AM

बारात के दौरान नर्तकी को पैसा देने को लेकर दो पक्षों में बवाल, 6 गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बैरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पंचायत के बरवाबरी में देर रात बारात के दौरान नर्तकी को पैसा देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई,देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया के दोनोंओर से लात घूसा के साथ ईंट पत्थर चलने लगे,दोनों तरफ से सैकड़ो लोगों रोड़ेबाजी करने लगे,इस घटना में कई लोग घायल हो गए,जिसकी सूचना मिलते ही बीडीओ करमजीत राम,सीओ,मुकेश कुमार, एसडीपीओ,रजनीश कांत प्रियदर्शी और थानाअध्यक्ष, अनुज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, अधिकारियों के काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा बूझकर स्थिति को नियंत्रित कराया गया। दोपहर एसपी,शौर्य सुमन घटनास्थल पर पहुंचे,स्थानीय लोगों से बातचीत कर माहौल को शांत कराया।थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि बारवाबरी निवासी,खलील मियां के यहां बारात आई थी तभी नर्तकी को पैसे देने के बाद पर दो पक्षों में कहां सुनी हो गई,बाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगा।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया,जिसमें प्रदीप साह,सतीश शाह,गफूर रहमान,कलामुद्दीन मियां, अनवरआलम शामिल है। पुलिस की समझ से वहां की स्थिति सामान्य हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap