Tranding
Tue, 14 Apr 2026 09:22 AM

नवलपुर बाजार सैरात की वसूली में हुआ गबन, फंसे सीओ व कर्मी:-अपर समाहर्ता

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिलाअपर समाहर्ता ने योग- पार्टीअंचल के नवलपुर के राजस्व कर्मचारी,आंचल नाजिर,आंचल के प्रधान लिपिक पर नवलपुर बाजार सैरात के वसूली की गई राशि में गबन के आरोप में विभागीय कार्रवाई केअनुशंसा की है, वहीअंचल के सीओ से तीन दिनों के अंदर उपरोक्त लोगों से स्पष्टकरण लेकर जिला कार्यालय को स्पष्टीकरण प्रेषित करने का आदेश दिया है।संवाददाता को पता चला है कि यह कार्रवाई जोगापट्टी अंचलअंतर्गत नवालपुर बाजार सैरात के वित्तीय वर्ष 2024- 25 का अप्रैल 2024 से जून 2024 तक के विभागीय वसूली के संबंध में प्रतिवेदन की मांग की गई थी,लेकिन अंचल प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 - 24 का 3 लाख 60 हजार रुपया ही प्रतिवेद्धित किया गया है,जबकि वित्तीय वर्ष 24 - 25 के माह अप्रैल 24 से जून 24 तक का प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया है,जिससे विभागीय आदेश का उल्लंघन माना जा रहा है। विभागीय वसूली की राशि संबंधित राजस्व कर्मचारी नाजीर,प्रधान सहायक द्वारा राशि का गबन कर लिया गया है।पत्र के माध्यम सेअपर समाहर्ता ने अंचल के सीओ को भी बाजार की वसूली राशि के गबन करने में सहभागिता की बात कही गई है।अपर समाहर्ता ने पत्र के माध्यम से बताया है कि विभागीय वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के लिए नवलपुर बाजार सैरात को जिसकी सुरक्षित राशि जमा निर्धारण 6 लाख 1हजार छः सौ 98 रुपया की बंदोबस्ती हेतु 24, 27, 30जुलाई को तिथि निर्धारित की गई थी।।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap