Tranding
Mon, 07 Jul 2025 12:30 PM

मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्यमन्त्री को याद दिलाया उनका वादा।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

 प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व सूचना के आधार पर जनपद गोरखपुर के समस्त् मनरेगा कार्मिकों (ग्रा0रो0से0,तक0सहा0,क0आ0,ले0सहा0,ए0पी0ओ0 व सो0आ0को0) ने जिलाधिकारी गोरखपुर कार्यालय पर सैकडों की संख्या में पहुँचकर जोरदार *धरना-प्रदर्शन/रैली* निकाल कर दस सुत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के अनुपस्थिति में दीपक कुमार एस0डी0एम0 को दिया गया। ज्ञापन के मुख्य बिन्दु इस प्रकार है- 1- ग्राम पंचायतों में सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक का पद सृजित कर ग्राम रोजगार सेवकों को समायोजित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। 2- आप (मा0 मुख्यमन्त्री जी) द्वारा 04 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेन्स एक्सपो मैदान में की गयी घोषणा के क्रम में रोजगार सेवकों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु मानव संसाधन नीति (एच0आर0 पालिसी) एवं रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति के पूर्व श्रम उपायुक्त मनरेगा की सहमति ली जाय एवं न्युनतम मानदेय 24000/- रुपये प्रतिमाह की व्यवस्था किया जाय। 3- भाजपा शासित राज्यों में (राजस्थान, उडीसा तथा हिमांचल प्रदेश) के तर्ज पर ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित किया जाय। 4- मासिक मानदेय भुगतान हेतु पृथक बजट की व्यवस्था का प्राविधान किया जाय। अथवा मानदेय भुगतान योजना मद से किया जाय। 5- ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का पासवर्ड भुगतान का प्रथम डोंगल हस्ताक्षर कर्ता के रुप में ग्राम रोजगार सेवकों को दिया जाय। साथ ही साथ जहाँ रोजगार सेवक संम्भध्द हैं, वहाँ पर पासवर्ड आई0डी0 रोजगार सेवकों को दिया जाय।

. ग्राम रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में अन्य कार्य जोड़ते हुए विभागीय कर्मी घोषित किया जाये।

7.मनरेगा कार्यों की बेहतर मानीटरिंग के लिए उच्च गुणवत्ता वाले एंड्रायड मोबाइल फोन उपलब्ध कराये जाने एवं डाटा रिचार्ज दिया जाये।

8. 04 अक्टूबर 2021 की घोषणा के क्रम में उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की भाँति 20 दिन का आकस्मिक अवकाश एवं चिकित्सा अवकाश 12 दिनों की व्यवस्था का आदेश जारी किया जाये।

9.ग्राम रोजगार सेवकों का न्याय पंचायत पर स्थानान्तरण की व्यवस्था को लागू

किया जाये।

10. ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार के मृतक आश्रित का शासनादेश स्पष्ट जारी किया जाये।

     धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता वीरेंन्द्र प्रताप सिंह,'सोनू' (जिलाध्यक्ष) गोरखपुर ने किया इस अवसर पर फारुख आजम अन्सारी, (प्रदेश महासचिव),आशुतोष चतुर्वेदी,(प्रदेश मंत्री)सुधांशु साहु,जिला ए0पी0ओ0,आनन्द सिंह,विजय यादव,प्रदीप मौर्य, संतोष शुक्ला,बजरंगी प्रसाद,अवधेश वर्मा,आनन्द सिंह,अनिल सिंह, अनुज सिंह,संतोष तिवारी,जिलाध्यक्ष ले0सहा0 संघ। धर्मेंद्र त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष क0आपरेटर संघ।बिजय कुमार, मण्डल प्रभारी,कैलाशपति विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष, संतोष यादव, जिला प्रवक्ता, विनोद साहनी, जिला मीडिया प्रभारी, मनोज चौधरी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,घनश्याम पासी, जिला वरिष्ठ अध्यक्ष,अनिल सिंह जिला महामंत्री, मिंटू चौधरी ब्लाँक अध्यक्ष, सोमनाथ यादव, ब्लाँक अध्यक्ष, अखिलेश राय, ब्लाँक अध्यक्ष, विनोद यादव, ब्लाँक अध्यक्ष, डा0 के0पी0 सिंह, ब्लाँक अध्यक्ष, अनिल सिंह ब्लाँक अध्यक्ष, भगवान दास,ब्लाँक अध्यक्ष, अमरेंन्द्र कुमार,ब्लाँक अध्यक्ष, टी0पी0 सिंह, अजय पाल, ब्लाँक अध्यक्ष, विकास कुमार ब्लाँक अध्यक्ष, मोतीलाल ब्लाँक अध्यक्ष, विजय यादव ब्लाँक अध्यक्ष, मन्नू,चन्दा सिंह,सुशीला देवी सहित सैकडों की संख्या में मनरेगा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
47

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap