अंबेडकर जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने दी श्रद्धांजलि, संविधान निर्माता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, महराजगंज में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महान विचारों, सामाजिक समता, न्याय की स्थापना तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के आदर्श हमें समाज में समानता, भाईचारा एवं कानून के प्रति सम्मान की प्रेरणा देते हैं। उनके सिद्धांतों का अनुसरण कर ही एक न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन एवं कर्तव्यों में अपनाने का संकल्प लिया।