Tranding
Wed, 17 Jun 2026 05:04 PM

वरिष्ठ पत्रकार स्व सुरेश त्रिवेदी को जर्नलिस्ट क्लब में सैकड़ों लोगों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दैनिक आज के वरिष्ठ पत्रकार विवेक खरे को "सुरेश त्रिवेदी पत्रकार रत्न" से किया गया सम्मानित।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

पत्रकारिता के अमिट हस्ताक्षर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश त्रिवेदी की तृतीय पुण्यतिथि पर अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के हिन्दी पत्रकार भवन में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दैनिक आज के वरिष्ठ पत्रकार विवेक खरे को "सुरेश त्रिवेदी पत्रकार रत्न" से सम्मानित किया गया एवं सैकड़ों पत्रकारों, राजनीतिज्ञों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व उद्यमियों ने स्वर्गीय सुरेश जी की निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता की जमकर तारीफ की। वक्ताओं ने कहा कि सुरेश जी की पत्रकारिता से नौजवान पत्रकारों को सीखना चाहिए। वह सभी के लिए नजीर पेश कर गए हैं। अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब हिंदी पत्रकार भवन आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सुरेश जी के चाहने वालों का तांता लगा रहा। मौके पर कानपुर जर्नलिस्ट के अध्यक्ष ओम बाबू मिश्रा ने कहा कि सुरेश जी के देखे सपने को साकार किया जाएगा,जर्नलिस्ट क्लब इस वर्ष की तरह हर वर्ष एक निडर पत्रकार का सम्मान करता रहेगा। जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि सुरेश त्रिवेदी के सिद्धांतों पर चलकर पत्रकारों के लिए जर्नलिस्ट क्लब संघर्ष करता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में सुरेश जी की पत्नी अंजू त्रिवेदी दोनों पुत्र सौरभ और मनी वह अन्य परिजन उपस्थित रहे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे, श्री कृष्ण दीक्षित (बड़े जी), रीता बहादुर सिंह, मोनू पाण्डेय, आर के सफ्फर सचिव रेडक्रॉस, निर्मल त्रिपाठी, भाजपा नेता रोहित सक्सेना, सुनील साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा, डॉ कैलाश अग्रवाल, संजीव मिश्र, विनोद मिश्रा, विमल तिवारी, पुष्कर बाजपेयी, शैलेन्द्र मिश्रा, तरुण अग्निहोत्री, दिलीप अंशवानी, संजय मौर्या, केशव अग्निहोत्री, विशाल सैनी, राजन शुक्ला, पंकज अवस्थी, राकेश पाण्डेय, अनिल वर्मा, अमित पटेल, मनीष वर्मा, शमशेर, नीरज बहेल, रवि मिश्रा, सूर्य नारायण, संतोष गुप्ता, आदर्श मिश्रा, समेत सैकड़ों राजनीतिक, समाजिक एवं पत्रकार लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap