Tranding
Fri, 29 May 2026 04:35 AM

सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत परतावल में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द के जयन्ती का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ० रामदरश मिश्र ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति के महत्व को स्थापित करते हुए भारतीय संस्कृति का विदेशों में भी परचम लहराये है। आगे उन्होंने बताया कि जब शिकागो में उन्हें बोलने का अवसर प्राप्त हुआ तो उन्होंने सर्वप्रथम "भाइयों और बहनों से अपने संबोधन का शुरुआत किया, जबकि वहां के भाषा में 'लेडिज एण्ड जेन्टलमैन" से संबोधित किया जाता है। इससे ज्ञात होता है कि भारतीय संस्कृति कितनी समृद्ध है।

हिन्दी के सहायक आचार्य और कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से काफी कुछ सीखा जा सकता है। वह मानवता के सर्वश्श्रेष्ठ उदाहरण है। अपने संपूर्ण जीवन को भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य रामदरश मिश्र एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० किरण गुप्ता, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय, सुरेश कुमार, ओंकार चौहान, स्नेह प्रमा पटेल, बालगोविन्द, और मुख्तार अली अंसारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
57

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap