Sat, 13 Jun 2026 12:37 PM

बगीचे में 62 वर्षीय अधेड़ का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक बगीचे में एकअधेड़ व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई, साथ ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया है। गांव वालों को सूचना मिलने पर,इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतुभेज कर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस प्रशासन ने संवाददाता को बताया कि मृतक एक शर्ट,धोती,गमछा लपेटे हुआ है, उसके माथे पर मससा है। मृतक के शव को पहचान करा कराने हेतु रखा गया है। ग्रामीण मृतक को उसके शर्ट, धोती,गमछाऔर मस्सा से पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

रामनगर पुलिस निरीक्षक सह थानाअध्यक्ष, अनंत राम ने संवाददाता को बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकरअंतिम परीक्षण के लिए 

अस्पताल भेज दिया है।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap