Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:19 AM

डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें । सभी बैरको का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई। जेल अधीक्षक महराजगंज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार महराजगंज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें सन्तोष जनक पायी गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एंव आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap