स्वाधीनता दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देहात हरीशंकर प्रताप कुशवाहा उर्फ स्टार भईया के नेतृत्व में स्वाधीनता दिवस पर शुक्रवार को क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के नेतृत्व में आज 15 अगस्त के उपलक्ष्य में अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ करीब 150 बाईकों के संग झनझनपुर से बागापार होते हुए फुरसतपुर तक देहात मंडल में धूमधाम के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाला गया ।इस क्रम में क्षेत्र के
अरनहवा, कसमरिया, झनझनपुर होते हुए बागापार, पिपरा , बेलवाकाजी,विजयपुर , बरगदवा राजा होते हुए फुरसतपुर से फिर झनझनपुर में आकर संपन्न हुआ । इस अवसर पर अभिषेक यादव ,अजय गुप्ता,,संगम चौधरी, हरिंदर कुशवाहा,रविशंकर अग्रहरि,अभिषेक वर्मा ,धीरज साहनी , अमरनाथ वर्मा, नीतीश विश्वकर्मा,कैफ अली,आदर्श यादव, दीपक मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित रहे