Tranding
Tue, 02 Jun 2026 03:52 PM

भूमि क्रय विक्रय के मामले में 11.82 लाख की ठगी का मामला उजागर, प्राथमिकी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों कई तरह के ठगी करने का मामला चरम सीमा पर पहुंच गया है,इसमें ऑनलाइन ठगी,पैसा का लालच का हसीन सपना दिखाकर साइबर ठगी, बिजली बिल माफ करने को लेकर ठगी,जमीन खरीद बिक्री करने के मामले में ठगी बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी,पैसा डबल करके भुगतान करने की ठगी इत्यादि अनेकों प्रकार के ठगी हो रहे हैं,इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की जनता की गाढी कमाई का पैसा साइबर ठग वाले ठगी कर रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि जमीन बेचने के नाम पर 11.82 लाख के ठगी का मामला सामने आया है,इस संबंध में नगर के बेल बाग निवासी हरेंद्र प्रसाद ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है इसमें डेनमार्वा गांव निवासी, जयश्री शाह और उनकी पत्नी, कौशल्या देवी को नामजदअभियुक्त बनाया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि तीन धुर जमीन की कीमत 15 लाख 51 हजार तय कर कागज बनाकर, 8 लाख 50 हजार ले लिया, इसके बाद जमीन का कब्जा दे दिया गया,उनके कहने पर ढाई लाख रुपया भी उसपर खर्च कर दिया। 82 हजार 220 रजिस्ट्री का खर्च जमा कर दिया,इसके बाद यह लोग रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। साथ ही दुकान पर आकर धमकी भी दे रहे हैं।थानाअध्यक्ष, दीपक कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

India khabar
33

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap