Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:19 AM
धार्मिक / Apr 21, 2024

सनातन मठ मन्दिर रक्षा समिति ने भैरव मन्दिर एवम् गंगा घाट से प्रारंभ किया स्वच्छता अभियान।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर, उत्तर प्रदेश।

भैरव घाट में सनातन मठ मन्दिर रक्षा समिति ने सफ़ाई अभियान चलाया और घाट पर शराब पीने वालो को मना किया । माँ गंगा के घाट पर बैठकर शराब पीने वालो को चेतावनी दी गई दोबारा ये गलती न करें ।भैरव मंदिर प्रांगण के आसपास पिछले कई महीनों से सफाई नही हुई थी इसपर समिति के सदस्यों द्वारा स्वच्छता का श्रम दान कर स्थानीय लोगों से साफ सफाई की जिम्मेदारी लेने एवम् आराजक तत्वों की तुरंत शिकायत करने की अपील की।समिति ने कानपुर में माँ गंगा के घाट को स्वच्छ और नशा मुक्त करने का प्रयास शुरू किया है, समस्त नगर वासियों से अपने समीप के मंदिर में इस अभियान के हिस्सा बनने की अपील की।सनातन मठ मन्दिर रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान काल भैरव जी के मन्दिर के बाहर भक्तो को प्रभु श्री राम जी का कैलेंडर वितरित किए ।इस श्रमदान में समिति के अजय द्विवेदी अज्जू, गोपाल दिक्षित, सुधीर द्विवेदी, डब्बू तिवारी, शुभम् तिवारी, बेटू तिवारी, शिवम् तिवारी, रितेश पांडेय, सौरभ शुक्ला, हिमांशु ठाकुर, मयंक तिवारी, आदित्य मिश्रा सहित अन्य लोग रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap