Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:29 PM

बलिया पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज - 5 के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाया विशेष अभियान

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

जनपद बलिया पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में आज मंगलवार को जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों/कस्बों/मंदिरों/स्कूलों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षार्थ संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap