Tranding
Fri, 27 Feb 2026 05:43 PM
राजनीति / Aug 27, 2025

इंडिया महा गठबंधन ने की 11 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया महा गठबंधन के समर्थकों ने जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया गया। 11 सदस्यीय गठित समन्वय समिति में राजद से पांच, भाकपा(माले)एवं कांग्रेस से तीन-तीन सदस्य मनोनीत किए गए हैं।इनमें राजद के कृष्णदेव यादव, शिवनाथ पासवान, हरेंद्र सिंह भोक्ता, निशांत अली खान,बृज रविदास, भाकपा(माले) से धनंजय, रामलखन प्रसाद, ज्ञानी यादव तथा कांग्रेस से रेवती रमण प्रसाद, चौहान मांझी, सोनू खान का नाम शामिल है।समिति ने निर्णय लिया कि 18 वर्ष से ऊपर के तमाम लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap