Tranding
Thu, 04 Jun 2026 05:19 AM

गलती से कुर्सी मिल गई तो फिर होगा हिंदू मुसलमान का झगड़ा: नीतीश

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया । मुख्यमंत्र नीतीश कुमार ने कहा कि यदि गलती से भी लालू परिवार को कुर्सी मिल गया तो सूबे में फिर से हिंदू मुसलमान का झगड़ा होगा। हमने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है ।हमारे ही काम को वे अपना श्रेय ले रहे हैं। वे आज जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल सुलेबट्टा के मैदान में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी रहे व पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने 17 साल के शासन काल में बहुत काम किया हूं। 2005 के पूर्व पति-पत्नी की सरकार में कोई काम नहीं होता था शाम होते ही घर से निकलना मुश्किल हो जाता था।शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क समेत अन्य सुविधाओं का बुरा हाल था ।उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक के कार्यकाल में एनडीए सरकार ने सूबे में 8 लाख लोगों को नौकरियां दी। उन्होंने अपने शासनकाल की उपलब्धियां को भी गिनाया और कहा कि गया-बोधगया में फल्गु नदी में रबर डैम का निर्माण कराया। महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण किया। 720 आसान वाले आवासीय उच्च विद्यालय बनाने का काम किया हूं।उन्होंने कहा कि लगातार काम कर रहा हूं और आगे भी अधूरे काम को पूरा करूंगा।सभा को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि देश के विकास की औसत गति से भी ज्यादा बिहार की गति को तेज किया हूं। उन्होंने कहा कि मांझी- नीतीश का संबंध हमेशा अच्छा रहा है।इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी व पूर्व सीएम जीतराम मांझी ने कहा कि हमारी पहचान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन हैं। उन्होंने कहा कि यदि मौका मिला तो बरंडी बराज योजना ,तिलैया डैम जैसे कामों को भी पूरा करूंगा।इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में राज्यसभा सांसद संजय झा, निवर्तमान सांसद विजय कुमार मांझी ,सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ,मनोरमा देवी ,पूर्व विधायक कृष्णानंदन यादव ,विधायिका ज्योति मांझी समेत अन्य लोग मौजूद थे। मंच की का संचालन जदयू नेता राजू बरनवाल ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap