Tranding
Tue, 21 Apr 2026 02:05 PM
अपराध / May 28, 2025

गन्ने के खेत से एक 45 वर्षीय का शव हुआ बरामद।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

गन्ने के खेत से एक 45 वर्षीय, शफीकअंसारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक सुबह 8 बजे घर से खाना खाकर निकले थे,देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित होकर खोजबीन शुरू की।सुबह गन्ने के में उनका शव मिला।घटना नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांवा की बताई गई है।मृतक के भाई,समीउल्लाहअंसारी ने संवाददाता को बताया कि शफीक मियां का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था 

मगर गर्दन पर मिले चोट के

निशान से उन्हें गर्दन दबाकर हत्या की आशंका जताई है।

नवलपुर थाना प्रभारी, देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया।

थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण की पुष्टि हो पाएगी।पुलिस परिजनों के बयान केआधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे 

क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap