Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:31 PM

बलिया पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस अधिकारियों के संघ खेली गुलाल और फूलों की होली

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा शनिवार को बलिया पुलिस लाइन के त्रिपाठी हाल में आयोजित पुलिस होली मिलन समारोह में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक,समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गुलाल व फूलों के साथ होली खेली गयी।      

  बताते चलें कि आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद बलिया के दो अपर पुलिस अधीक्षकों अनिल कुमार झा (उत्तरी) एवं कृपा शंकर (दक्षिणी) तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों, थाना अध्यक्षों, समस्त शाखा प्रभारियों , पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के साथ रंग गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली गयी। सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर फूलों की होली खेली सभी ने धूमधाम से होली बनाई। होली के गानों पर पुलिस के जवानों ने खूब डांस किया। इस दौरान होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जलपान भी कराया गया।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap