Tranding
Sat, 09 May 2026 08:34 AM

रिश्तेदारी में धोखा, 14 लाख नगद के साथ कार हड़प

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मनवापुल थाना क्षेत्र के गुरुवारिया निवासी,रवि प्रकाश नेअपने रिश्तेदारों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, उन्होंनेअपने प्राथमिकी में बताया है कि उनके रिश्तेदारों ने धोखाधड़ी कर 13.95 लाख रुपया नगदऔर एक ऑलटो कार हड़पने काआरोप लगाया है।पीड़ित ने संवाददाता को बताया कि इस संबंध में उन्होंने नगर थाना क्षेत्र के सागर पोखरा निवासी,जितेंद्र ओझा, ब्रिजकिशोरओझा उनके रिश्तेदार हैं,दोनों उनसे अपनी निजी जरूरत के लिए 1395 लाख नगदऔर चेक के माध्यम से लिया था, बाद में जितेंद्र ओझाअपने पिता के इलाज के लिए बाहर ले जाने के बहाने उनका ऑलटो कार ले लिया ,पिता की तबीयत ठीक हो जाने पर कार लौटा देने का वादा किया था,बाद में जब भी अपनी गाड़ी मांगने गए तो उधार दिए गए रुपए और कार वापस हो करने से इनकार कर दिया,झूठा केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी,नगर थानाअध्यक्ष, धीरज कुमार ने संवाददाता को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है, मामले की तहकीकात की जा रही है।

India khabar
27

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap