Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:38 PM

अंतिम संस्कार में आए युवक की डूबने से मौत,दो दिन बाद मिला शव,मचा कोहराम..

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर / लालगंज (वैशाली)बीते दिन चाचा के दाह संस्कार में शामिल होने आए युवक लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद गंडक घाट पर स्नान करने के दौरान डूब गए थे।युवक का शव घटना स्थल से तकरीबन 8 किमी दूर रेसक्यू कर एस डी आर एफ़ की टीम के द्वारा हाजीपुर सदर क्षेत्र के हरौली के पास गंडक नदी से बरामद किया गया है।मृतक वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी गरीबनाथ साह का 12 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार है जो अपने चाचा कमलदेव साह के दाह संस्कार में लालगंज थाना क्षेत्र के जहानाबाद बसंता गंडक नदी आया था।दाह संस्कार के पश्चात स्नान करने के दौरान आर्यन कुमार अपने भाई समेत अन्य तीन लोगों के साथ जो कुल पांच लोग नदी में नहाने के दौरान डूबने लगे।वहीं मौजूद अन्य लोगों के द्वारा चार लोगों को बचा लिया था।घटना के उपरान्त स्थानीय गोताखोरों के द्वारा डूबे किशोर की शव खोजबीन को लेकर रेस्क्यु किया गया था।लेकिन नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी।लगातार एसडीआरएफ टीम नदी में सर्च अभियान चला रही थी।इसी दौरान आज शव बरामद किया गया है।इसके बाद लालगंज थाने की पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।वहीं घर के बेटे की लाश मिलने के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap