Tranding
Thu, 04 Jun 2026 03:05 PM

अर्जक संघ ने जिला कार्यालय खिरियावां में मनाया डॉ अंबेडकर की 135वीं जयंती

समर्थकों ने ली भारतीय संविधान व अर्जक संघ की प्रस्तावना का संकल्प

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार

संविधान व विज्ञान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ तत्वाधान में संघ के जिला कार्यालय खिरियावां में जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद अर्जक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कृत संकल्पित थे। विडम्बना है कि वर्तमान समय में तथाकथित उनके अनुयायी मानववादी विचारों को न अपना कर मानववाद की धारा को कुंद करने में लगे हैं। ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। वहीं जिला मंत्री विनोद विरोधी ने अर्जक संघ के आचार, विचार ,संस्कार व त्यौहार को अपने पर बल दिया तथा गांव देहात तक फैलाने पर जोर दिया।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में संघ के जिला समिति सदस्य भिखारी अर्जक, नव निर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनंदन प्रभाकर, कुंदन कुशवाहा, नंदकिशोर प्रसाद, शिव शंकर पासवान, मनोज मंडल ,कपिल मंडल, देवनंदन प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
32

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap