Tranding
Wed, 15 Apr 2026 03:51 AM

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

एसपी ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फायर सर्विस कार्यालय पहुंचकर कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अग्निशमन कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहीद अग्निशमन कर्मियों के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मी हर विपरीत परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनका साहस, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

इसके पश्चात अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली का उद्देश्य आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आपात स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी देना है।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap