Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:28 PM
अपराध / Feb 28, 2026

सैनिक रोड पर एकअज्ञात वाहन की चपेट मेंआने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

अज्ञात वाहन के चपेट, टक्कर लगने से नित्यदिन मौत होने की सूचना प्राप्त हो रही है,वाहन पर नियंत्रण नहीं रखना,शराब पीकर गाड़ी चलाना,अप्रशिक्षित चालकों के द्वारा इस तरह की घटनाएं हो रही है।इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि सैनिक रोड पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई।यह घटना सुबह की बताई गई है,जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे।प्रातःकाल में जब ग्रामीण सड़क किनारे पहुंचे तो उन्होंने एकअज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा,नजदीक से देखने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई,इसके बादआसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

थानाअध्यक्षों, लालदेव प्रसाद ने इंडिया खबर संवाददाता को बताया कि प्रथमदृष्टिया घटना सुबह की बताई गई है,उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थानाअध्यक्ष ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षित होने की संभावना व्यक्त की गई है,इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी बुलाया गया है।पुलिस सभी घटना को गहनता से जांच कर रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
72

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap