Tranding
Mon, 09 Nov 2026 01:39 AM

विधायक अमिताभ बाजपेई की मौजूदगी में रोडवेज कर्मचारियों का धरना, मांगों का ज्ञापन लिया

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड, फजलगंज डिपो में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट को लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का धरना दसवें दिन भी जारी रहा।पिछले 15 वर्षों से संविदा पर कार्यरत चालक, परिचालक एवं अन्य स्टाफ सीएनजी बसों का संचालन कर रहे थे। लेकिन अब बसों की आयु पूर्ण होने एवं संचालन बंद होने के कारण सभी कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के बेरोजगार कर दिया गया। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों पर गंभीर आर्थिक संकट और भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।बेरोजगार हो रहे कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता एवं वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए।धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपना ज्ञापन अध्यक्ष अभिनव शुक्ला और मंत्री रविशंकर पांडे के नेतृत्व में सौंपा। इस मौके पर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई भी उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों से ज्ञापन ग्रहण कर आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap