Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:41 PM
राजनीति / Jun 26, 2025

सपा ग्रामीण ने क्षत्रपति साहू महाराज के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट परेड कानपुर नगर में जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला की अध्यक्षता में क्षत्रपति साहू महाराज के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि उनका जन्म 26 जून 1874 को घाटगे मराठा परिवार में जयविंगराव और राधा बाई के घर यशवंतराव के रूप में। साहू महाराज के पिता गांव के मुखिया थे। वह 1894 में कोल्हापुर की गद्दी पर बैठे और 1922 तक अपनी मृत्यु तक राज्य पर शासन किया। उनको आरक्षण का जनक भी कहा गया ऐसे महान सामाजिक पुरोधा को शत शत नमन है। वह अपने जीवनकाल में सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ते रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनीन्द्र शुक्ला, जितेन्द्र कटियार, मगन सिंह भदौरिया,हरी कुशवाह, रघुनाथ सिंह,नरेन्द्र सिंह,अनिल सोनकर वारसी,विकास कन्नौजिया,हिरेंद्र सेंगर, विनय कोरी, शिवम् मिश्रा,रंजीत सिंह,सौरभ, आदर्श द्विवेदी, विवेक कठेरिया,लकी कश्यप, रौनक कटियार,रहीश अली,शिवकरन सिंह,चन्दन पाण्डेय, रितेश सोनकर,राजीव अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap