Tranding
Sat, 09 May 2026 08:39 AM

चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत “मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता अभियान

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया। माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद बलिया में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम जन चौपाल आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर चौपाल/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से-

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर,आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना,महिला शक्ति केंद्र योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना साथ ही पुलिस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जैसे- वीमेन पावर लाइन – 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076,स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा –108, महिला हेल्पलाइन 181,साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930,कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें किसी भी आपात स्थिति में निःसंकोच हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सुरक्षा, विश्वास एवं आत्मनिर्भरता का वातावरण स्थापित करना है।

Karunakar Ram Tripathi
24

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap