Tranding
Tue, 23 Jun 2026 01:54 PM
अपराध / May 08, 2026

तहखाने में छुपा कर रखे गए 935 बोतल विदेशी शराब बरामद ,दो गिरफ्तार।

रिपोर्ट विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरे गांव में की गई छापेमारी के दौरान मकान में छुपा कर रखे गए कुल 935 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब की मात्रा 441 लीटर बताया गया है। इस सिलसिले में दो शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि बीते रात उत्पाद विभाग के निरीक्षक गणेश चंद्र के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा गेरे रोड पर स्थित लोकनाथ कुमार एवं अनिल प्रसाद के घर पर की गई छापेमारी के दौरान तहखाना समेत अन्य स्थानों पर छुपा कर रखे गए 935 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस दौरान दोनों शराब कारोबारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।गिरफ्तार कारोबारी बुनियादगंज थाना क्षेत्र के सहाय लेन एवं शिवचरण लेन के रहने वाले हैं। छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में विभाग के सहायक अवर निरीक्षक सनोज कुमार,सुनील कुमार, मंजू कुमारी के अलावे सिपाही प्रियंका कुमारी, प्रवीण कुमार सिंह,आकृति कुमारी, अमीषा कुमारी, अवधेश कुमार समेत होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap