Tranding
Tue, 23 Jun 2026 12:45 PM
अपराध / May 08, 2026

नकली केमिकल बनाने के मामले में पिता/पुत्र आरोपित प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नकली सामान की बिक्री चरम सीमा पर पहुंच गई है।खाद्य पदार्थ से लेकर खाद,दवाइयां,मसाला,दूध, बोतल पानी,श्रृंगार के समान के साथ-साथ अन्यआवश्यक को सामान धड़ले से खुल्लम-खुल्ला बाजारों में उपलब्ध है।संबंधित विभागों के पदाधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं,ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोगों का मासिक सुविधा शुल्क दुकानदारों के द्वारा निर्धारित कर दिया गया है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक रोड बरवा गांव में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली केमिकल, निर्माण सामग्री बनाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक,रोहित राज ने संवाददाता को बताया कि आवेदन पर शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में बरवा गांव निवासी एजाजअहमदऔर उनके पुत्र अनीशअहमद कोआरोपित किया गया है। दर्ज मामले के अनुसार दोनों आरोपी अपने घर में चोरी छुपे सीमेंट पावर फिक्स्ड,एसीसी पावर जैसी नाम से नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे थे। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में, शिकारपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापामारी के दौरान मकान के भूतल से बड़ी मात्रा में खाली ड्राम,प्लास्टिक बाल्टिया,रैपर,पंचिंग मशीन कार्टून,ब्रांडेड कंपनियों के स्टीकर बरामद किए गए, जिसको पुलिस ने जप्त कर लिया। अधिकारियों ने संवाददाता को बताया कि मकान मालिक से संबंधित कागजात की मांग की गई, मगर कोई भी वैध कागजात उन लोगों ने प्रस्तुत नहीं किया।थानाअध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है,साथ ही जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap