Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:56 PM

ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस की तैयारियां शुरू, 3 सितम्बर को निकलेगा जुलूस ।

जुलूस के दौरान विभन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां रहेंगी शामिल

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड ,बलिया।बेल्थरारोड नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 3 सितंबर दिन मंलवार को ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस का आयोजन होगा। महावीरी झंडा जुलूस के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जनपद बलिया में काफी समय से महावीरी झंडा जुलूस का आयोजन होता आ रहा है।जो परंपरा आज भी जारी है बेल्थरारोड क्षेत्र का यह जुलूस सबसे लोकप्रिय पर्व है। यहां दो कमेटी के द्वारा जुलूस निकाला जाता है एक तरफ यूनाइटेड क्लब तो दूसरी तरफ श्री मानस मंदिर महावीरी झंडा जुलूस निकाला जाता है। उक्त जुलूस में हाथी, घोड़े, ऊंट सहित अनेको झांकियां शामिल रहती हैं। जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी भी अपने अपने कला का प्रदर्शन कर (खेल से) दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।इस दिन नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहते हैं। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था का भी व्यापक प्रबंध रहता है।

 जुलूस के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिमुहानी स्थिति मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर" पवन सूत सेवा समिति" के सदस्यों द्वारा महावीरी झंडा जुलूस में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए( महाप्रसाद वितरण )चीनी, नींबू का शरबत,चना, आरो का पानी की व्यवस्था की गई है। यह परंपरा लगभग 40 वषों से चली आ रही है। और आगे भी चलती रहेगी।उक्त जानकारी" पवन सूत सेवा समिति" के डायरेक्टर राजेश कुमार गुप्त ड्राफ्टमैन ने दी है।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap