Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:42 PM

बिजली मूल्यवृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में समाजवादियों का रक्त सत्याग्रह।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

खून के आँसू रुलाने वाली बिजली मूल्यवृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में माल रोड पर रक्त सत्याग्रह करते हुए खून से हस्ताक्षरित राज्यपाल,मुख्यमंत्री और बिजली विभाग/कंपनी के नाम सम्बोधित ज्ञापन आज तैयार किए।समाजवादी नेता आक्रोशित हैं क्योंकि बिजली कंपनियों ने 2023/24 के लिए सभी श्रेणियों की दरों में कुल 15.85 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की है।सबसे ज्यादा 18 से 23 प्रतिशत की वृद्धि घरेलू श्रेणी में प्रस्तावित है।उद्योगों के लिए 16,वाणिज्यिक के लिए 12 तथा कृषि के लिए 10/12 प्रतिशत की वृद्धि की तैयारी है। बीपीएल तक को नहीं बक्शा जा रहा और उन उपभोक्ताओं की दरों में 17 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। इस समय भाजपा की सरकार राहत देने की जगह ज़ख्मों पे नमक छिड़कने का काम कर रही हैं।खून से ज्ञापन लिखते हुए सपा के निवर्तमान प्रदेश महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की बिजली की कीमतों में 23 प्रतिशत तक की वृद्धि की तैयारी है जो की आम जन को,छोटे मध्यम वर्गीय व्यापारियों,किसानों,मजदूरों को खून के आंसू रुलाने का काम करेगी। 
मांग की गई की बिजली मूल्यवृद्धि का प्रस्ताव वापस लिया जाए और चुनाव के वक्त किए गए वादे अनुसार कीमतों को कम किया जाए।प्रस्ताव वापस ने होने तक आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।
अभिमन्यु गुप्ता,सुनील यादव,जय गुप्ता,काले खान,विनय कुमार,शुभ गुप्ता,मो नसीरुद्दीन आदि थे।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap