Tranding
Fri, 29 May 2026 08:40 PM

चौकीदार की बाइक की डिक्की से ₹5 लाख उड़ाए।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के तीन लालटेन चौक पर, भवानीपुर वार्ड नंबर 13 निवासी,सुभाष कुमार यादव की बाइक की डिक्की से ₹5 लाख चोरों ने उड़ा लिए हैं। चौकीदार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाअध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि सुभाष कुमार अपनी मां यशोदा देवी,व पिता के दोस्त चौकीदार वशिष्ठ यादव के साथ सुप्रिया रोड स्थित से एसबीआई बैंक शाखा से मां के बैंक खाते से ₹5 लाख निकालकर रुपए पासबुक, आधार कार्ड,चेक बुक,पैन कार्ड पॉलिथीन के थैला में रखकर बाइक की डिक्की में रख लिया,तीनों बाइक से तीन लालटेन चौक पहुंचे, एक दुकान में नाश्ता करने लगे।घर पहुंच कर बाइक की डिक्की खोलकर देखा तो पॉलिथीन गायब था,तब वह दोबारा तीन लालटेन चौक के उस दुकान पर पहुंचे और पूछताछ किया, लेकिन रुपए के बारे में पता नहीं चल सका।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap