Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:05 PM
अपराध / Sep 23, 2025

हथियार के बल पर एक युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में एक महिला के साथ 45 वर्षीय शेख हसनैन हथियार के बल पर पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की सास की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि उक्त युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी है कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। हसनैन महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ आरोपी और उसके बेटे ने महिला की सास को पीट दिया हमले में सास बुरी तरह घायल हो गई है। इस मामले को लेकर थानाअध्यक्ष,ज्वाला सिंह ने संवाददाता को बताया कि मामले में रेप, आपराधिक धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।वीडियो और मोबाइल फोन से जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, तथा साथ में न्याय की गुहार लगाई है।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap