Tranding
Sat, 07 Nov 2026 11:00 PM

यूथ आईकॉन ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड से नवाजे गए डॉ.ब्रजेश।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

होम्योपैथी के क्षेत्र में कुशल चिकित्सा किये जाने पर जिले के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ ब्रजेश कुमार वर्मा को लखनऊ के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के द्वारा यूथ आइकॉन ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन्होंने गया के सुदूरवर्ती इलाके में भी होमियोपैथिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में अलख जगा रखे हैं। इनके साथ जिले के डॉ चंद्रशेखर वर्मा (मानपुर)को यूथ आइकॉन ऑफ होम्योपैथी, डॉ उमेश कुमार प्रसाद (गुरारू) को चिकित्सा रत्न से नवाजा गया।जिले के बाराचट्टी प्रखंड के भलुआचट्टी स्थित सुमन पॉलीक्लिनिक में डॉ ब्रजेश कुमार वर्मा के द्वारा जटिल से जटिल बीमारी का ईलाज होम्योपैथिक पद्धति द्वारा बहुत कम समय में सफल इलाज होता है ।मसलन गठिया, ट्यूमर, बवासीर, ओवेरियन सिस्ट, पार्किंसन, साइटिका, पथरी, प्रोस्टेट, डायबिटीज, ल्यूकोरिया, पीरियड संबंधी बीमारी का इलाज बिना शरीर पर नुकसान पहुंचाए किया जाता है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap