Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:08 AM

संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से मनाया गया संस्कृत सप्ताह।

जफर अहमद, ब्यूरो रिपोर्ट मधेपुरा(बिहार)

प्रोजेक्ट कन्या+2 विद्यालय कुमारखंड, मधेपुरा में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। गुरुवार को संस्कृत सप्ताह के समापन समारोह में संस्कृत श्लोक गायन, संस्कृत गीत, संस्कृत निबंध, क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत भारती के ग्राम संयोजक जयकृष्ण कुमार के सानिध्य में बच्चे संस्कृत भाषा में रुचि ले रहे हैं। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक उमाकांत ने कहा कि संस्कृत ज्ञान के कमी के कारण बच्चों में संस्कार धीरे -धीरे समाप्त हो रहा है, इस लिए विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त से 22 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया गया और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और सहयोगी अध्यापकों को भी शुभकामनाऐं दी। वरीय अध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि संस्कृत सिर्फ भाषा ही नहीं अपितु यह ज्ञान विज्ञान का केंद्र रहा है। इस कार्यक्रम में नसरीन जहां, जूगनू अफशा ,फरहत हुसैन, अब्दुल वहाब, आलोक कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, सज्जन कुमार समेत कई शिक्षकों ने भाग लिया।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap