पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य ने लगवाया वाटर कुलर
करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आज़ाद नगर त्रिपाठी चौक पर स्थित पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने इस भीषण उमस भरी गर्मी को देखते हुए विद्यालय के प्रांगण में एक वाटर कूलर लगवाया जिससे पीने के लिए सभी को शुद्ध और प्योर जल मिल सके।
वाटर कूलर लग जाने से सभी स्टॉफ और बच्चे बहुत खुश है सभी ने इस सराहनीय कार्य के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी को बधाई दिया।