Tranding
Tue, 14 Apr 2026 05:18 AM

जिला पदाधिकारी ने प्रखण्ड भ्रमण क्रम में मड़वन प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट।

मुजफ्फरपुर बिहार।

 उन्होंने अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल खारिज मामले को अविलंब इस माह के अंत तक निष्पादन करने का निर्देश दिया । अन्यथा सख्त कार्रवाई करते हुए 50हजार की जुर्माना राशि भी लगाई जा सकती है।बैकलॉग मामले में नोटिस निर्गत कर नियमानुसार कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया ।प्रखंड में मुख्यमंत्री आवास योजना पर विशेष निर्देश देते हुए कहा कि आवास योजना की स्वीकृति उपरांत लाभुकों को राशि आवंटित करते हुए आवास निर्माण करना सुनिश्चित करे ।रोकड़ पंजी को भी अद्यतन करने का निर्देश सभी अंचल और प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों को दिया गया। अंचल कार्यालय का कैश बुक को तीन दिनों में अद्यतन करने का निदेष दिया गया। इस अवसर पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap