पास्को और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, जेल
चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत चौक के एक वार्ड के दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के आरोपित को चौक पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर दिया जहा से उसे जेल भेज़ दिया गया ।
थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्त ने बताया कि थानाक्षेत्र के सोनाड़ी देवी नगर के सुंदरपुर वार्ड का निवासी दुर्गेश साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी उम्र करीब 20 वर्ष पर मु0अ0सं0 84/25 धारा 64(2) (h), 87 बीएनएस व 5J(ii)/6 पोक्सो एक्ट स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत था। आरोपित युवक लंबे समय से फरार चल रहा था।रविवार को मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि आरोपित अपने घर पर आया हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तत्काल टीम के साथ आरोपित के घर पहुंचकर दबिश दी गयी और उसे गिरफ्तार कर थाने ले आया गया।जहां से विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे देर शाम न्यायालय प्रस्तुत कर दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।