Tranding
Fri, 29 May 2026 01:19 AM
अपराध / Jun 08, 2025

फरार हत्यारा पति हुआ गिरफ्तार, पत्नी की हत्या में था शामिल

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय मानवपुल पुलिस ने

छापामारी कर पत्नी की हत्या केआरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।मनवापुल थाना अध्यक्ष,रवि कुमार ने संवाददाता को बताया कि पत्नी के हत्या के मामले में खैराटिया निवासी,मनोज पटेल को गिरफ्तार किया गया है। मनोज कुमार की गिरफ्तारी मनुआपुल थाना क्षेत्र के खैरटिया के लोहिईया पुल के समीप हुई है। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि उसके खिलाफ उसके पुत्र ने ही प्राथमिकी दर्ज कराई थी।मनोज पटेल की पत्नी,मधु देवी,उम्र 42 वर्ष का शव बरामद किया गया था। संवाददाता को पुलिस ने बताया कि मनोज पटेल ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के पश्चात मनोज पटेल घर छोड़कर खराब हो गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनोज पटेल घर पर आ गया है,तभी छापेमारी करके पुलिस ने मनोज पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

India khabar
182

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap